सिवनी मालवा/ (प्रदीप गुप्ता – जिला ब्यूरो) गाजनपुर ग्राम के युवा ने अपनी प्रतिभा के दम पर जिले में नाम रोशन किया है। गाजनपुर निवासी अर्जुन पिता कैलाश कुमार लौवंशी ने विगत सप्ताह इटारसी में आयोजित जिला स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता (55 किलोग्राम वर्ग) में गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। अर्जुन की इस उपलब्धि में उनके कोच नितेश सिंह राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बालक की इस उपलब्धि पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. पूनम सिंह राजपूत, डॉ. नवोदित राठौर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रिषिकांत पटवा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि हंसराज बरकुड़ ने पुष्पमाला पहनाकर व शील्ड देकर युवा प्रतिभावान खिलाड़ी तथा पिता दोनों को सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान रिलाएबल सोसायटी के ईश्वर विश्नोई, देशबंधु मराठा, आनंद लौवंशी भी उपस्थित रहे।

