नर्मदापुरम (प्रदीप गुप्ता – जिला ब्यूरो) आज ग्राम “साकेत ” में दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत पांच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया, जो प्रातः 09.00 बजे आरंभ हुआ। ग्राम वासी इस महायज्ञ में अधिक संख्या में उपस्थित होकर यज्ञ भगवान को आहुति समर्पित किया । ओ पी गौर पूर्व ट्रस्टी द्वारा सभी संस्कार के महत्व को विस्तृत ढंग से समझाया। जिससे प्रेरित होकर दीक्षा संस्कार (55) व पुंसवन संस्कार(3) निःशुल्क संपन्न कराये गये। श्री राव के द्वारा बीच बीच में कर्मकांड के अतिरिक्त मधुर संगीत का गायन किया गया, जिससे परिजन मंत्र मुग्ध होकर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। “कार्यक्रम ” में गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी एवम साकेत स्कूल में पदस्थ शिक्षक चंद्र मोहन गौर के अथक प्रयास से एवम पुरुष, महिला कार्यकर्ता के सहयोग से सफल रहा।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

