माखन नगर (प्रदीप गुप्ता- जिला ब्यूरो) भारतीय किसान संघ के प्रांतीय मंत्री बनखेड़ी निवासी किसान हेमराज पटेल के आकस्मिक निधन पर शोकाकुल भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष ओंकार सिंह राजपूत एवं तहसील मंत्री दामोदर पटेल द्वारा स्थानीय व्यास बंगले में शोक सभा का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साहसिक एवं सेवाभावी जीवन पर प्रकाश डालते हुए संभागीय अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, जिला मंत्री उदय पांडे एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन व्यास, मीडिया प्रभारी शिव मोहन सिंह ने उनके द्वारा निस्वार्थ भाव के साथ भारतीय किसान संघ के माध्यम से निरंतररत रहते हुए किसान समाज की सेवा किए जाने और सेवा करते हुए ही अपने प्राणों का बलिदान दिए जाने को संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति बतलाया। ज्ञातव्य हो कि स्वर्गीय हेमराज पटेल रायसेन जिले के देव नगर में भारतीय किसान संघ के अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जहां एक अनियंत्रित डंपर न उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी थी जिससे वह घायल हो गए थे और भोपाल के फ्रैक्चर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।संगठन ने बैठक में निर्णय लिया है कि किसानों के इस योद्धा के लिए बनखेड़ी में कोई चिरस्थाई स्मारक का निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ ही संगठन की ओर से परिवार को यथासंभव आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी। श्रद्धांजलि सभा में संभागीय सदस्य जितेंद्र तोमर, बृजेश सिंह राजपूत, जिला सदस्य लखन चौधरी, हितेश चौधरी, प्रिंस सिंह, भागीरथ साहू, दीपक चौरे, गणेश राम चौधरी, मोहित चौधरी, गणेश, राम भारती, जगदीश मीणा, बृजेश दुबे आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

