नर्मदापुरम (प्रदीप गुप्ता – जिला ब्यूरो) स्व सहायता समूह बनाकर महिलाओं के आर्थिक उत्थान में अच्छा खासा बदलाव आ रहा है। नए-नए व्यवसाय से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार की ओर अग्रसर हो रही हैं। ऐसा ही कुछ कुब्रेश्वर स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कपड़े के बैग और दोने बनाने का व्यवसाय शुरू कर समृद्धि के सफर को आगे बढ़ा लिया है। नर्मदापुरम में विकास यात्रा के दौरान कुब्रेश्वर स्व सहायता समूह की अध्यक्ष विनीता प्रजापति ने बताया कि उन्हें शासन की राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से पहले 10 हजार रुपये मिले थे। उससे व्यवसाय की शुरूआत की उसके सात माह बाद एक लाख 50 हजार रूपये की राशि प्राप्त हुई है। जिससे हमारे व्यवसाय को बढाने में काफी सहायता मिली। समूह की सभी महिलाएं खुश हैं। हम सब समूह की महिलाएं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हम बहुत बहुत धन्यवाद देते हैं।

