सिवनी मालवा (प्रदीप गुप्ता – जिला ब्यूरो)/ भारतीय किसान संघ के प्रांत मंत्री किसानों के हक के लिए हमेशा उनकी आवाज बुलंद करने वाले बनखेड़ी निवासी हेमराज पटेल को भारतीय किसान संघ सिवनी मालवा द्वारा दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्री पटेल एक सड़क दुघर्टना में घायल हो गए थे। भोपाल में एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। श्री पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष रामभरोस वसोतिया, प्रांतीय सदस्य जगदीश पाटिल, जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष संजय लौवंशी, तहसील अध्यक्ष शंकर सिंह पटेल, तहसील मंत्री रामेश्वर जाट, तहसील मीडिया प्रभारी नितेश भारद्वाज, अलताप लौवंशी, गुलाब सिंह लौवंशी, अशोक रघुवंशी, ऋषभ भारद्वाज, राजेश साध, सुभाष लौवंशी, श्यामकिशोर साध, के के मालवीय, सरवन पाल, मनीष सिंगवाने, राजेश वर्मा, राकेश राठौर
प्रमोद लौवंशी, अभय गौर, कृष्णचंद्र पुरी, भारत सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

