नर्मदापुरम (प्रदीप गुप्ता- जिला ब्यूरो) माथुर वैश्य महिला मंडल की मासिक बैठक ईश वंदना के साथ प्रारंभ हुई। समय बद्धता का पुरुस्कार श्रीमति सुधा गुप्ता को दिया गया, तत्पश्चात सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई। सभी महिलाओ को उत्तर देने पर गिफ्ट दिया गया। हाऊजी और गेम खिलाए गए, जिसमे विजेता रही श्रीमती नगीना गुप्ता, सीमा गुप्ता, सुषमा गुप्ता, रेनू गुप्ता, सुलभा गुप्ता, आशा गुप्ता आदि। महिला मंडल प्रमुख श्रीमती उमा के द्वारा प्रोत्साहन गिफ्ट बच्चो आराध्या अनय और समर गुप्ता को दिए। उन्होंने श्रीमती उमा को धन्यवाद दिया। निबंध प्रतियोगिता की विजेता श्रीमती मोहिनी गुप्ता को श्रीमती उमा द्वारा उपहार भेंट किया। स्वल्पाहार के बाद होली उत्सव पर विचार गोष्ठी की गई। तत्पश्चात विसर्जन मंत्र कर बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।