भोपाल (प्रदीप गुप्ता- जिला ब्यूरो) कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि इंदौर में जी-20 की कृषि क्षेत्र की उन्नति और भविष्य की संभावनाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए तीन दिवसीय बैठक के मंथन से अमृत निकलेगा ऐसा मेरा मानना है। जी-20 की बैठक में आए सभी प्रतिनिधियों का मैं कृषि प्रधान राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और साढ़े आठ करोड़ जनता के साथ किसानों की ओर से स्वागत करता हूं।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

