नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / ग्वालटोली स्थित माता महाकाली मंदिर प्रांगण में सामाजिक पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक समाज के तीनों मुखिया रामभरोस महाते, नंदकिशोर यादव (चौधरी), धन्ना लाल दीवान की मौजूदगी एवं पंचों की उपस्थिति में आहूत हुई। जिसमें आम सहमति से मोहनलाल यादव (संचालक) केसरिया गार्डन को विगत पांच माह से रिक्त सामाजिक खजांची पद पर नियुक्त किया गया। प्रारंभ में माता रानी के श्रीचरणों में प्रसाद चढ़ाकर दीवान साहब द्वारा पगड़ी बांधी गई। तत्पश्चात सभी पंचों द्वारा तिलक लगाकर पुष्पहारों से स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ बिंशन ररहा, रंम्मू गुजेले, कैलाश बाबू , नन्हैलाल निगोते, टीकाराम गुजेले, रामगोपाल रियार, कन्हैया थंम्मार, छोटेलाल हिन्नवार, धनराज यादव, रवि पटेल, ललित मोहन यादव, नरेंद्र पटेल (पार्षद) दौलत अहीर, राधे अहीर, जित्तू कछवाय सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे ।

