नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकास यात्रा निकाली जा रही है। रविवार कों पूर्व विधान सभा अध्यक्ष , वर्तमान विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा की उपस्थिति में ग्रामीण विकास यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत डोगरवाडा, ग्राम पंचायत पर्रादेह, हसलपुर, रढ़ाल, वरंदुआ, ग्रामो में जाकर जनकल्याण और विकास का प्रतीक बनी विकास यात्रा पूरे जोश और उमंग के साथ निकाली गई। विकास यात्रा को जनसामान्य का भी पूर्ण समर्थन प्राप्त हो रहा है। जहां जहां विकास यात्रा पहुंची वहां वहां ढोल बाजे के साथ तिलक लगाकर यात्रा का स्वागत किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा लोकनृत्य की मनोहारी प्रस्तुति भी दी गई। विधायक श्री शर्मा के नेतृत्व में पंचायतों में कराए गए विकास कार्यो के लोकार्पण भूमिपूजन वृक्षारोपण, किया गया और निर्माण कार्यों के लिए राशि की घोषणा की गई।
पंडित पीयूष शर्मा भाजपा वरिष्ठ नेता द्वारा सभी कार्यकर्ताओं व अधिकारियों कर्मचारियों व ग्रामवासियों को भोजन कराया। विकास यात्रा में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, पीयूष शर्मा भाजपा नेता एवं मध्यप्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे, विकास यात्रा प्रभारी राजेश तिवारी , राहुल सोलंकी मंडल अध्यक्ष, जनपद सदस्य कमल सिंह यादव पूर्व सरपंच कन्हैया लाल वर्मा , रामदास मीना , रविशंकर वर्मा, अशोक वर्मा, विनोद, विजय, राम मीना, राजेश पाल, कमल सिंह राजपूत, श्री वर्मा, दिनेश मीना, समस्त क्षेत्रीय सरपंचगण जनप्रतिनिधियों गण भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामवासी ने बड़ी धूमधाम के साथ विकास यात्रा निकाली गई।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

