पचमढ़ी / प्रदीप गुप्ता / पचमढ़ी में महादेव मेले का शुभारंभ 8 फरवरी से हुआ है जो कि 18 फरवरी तक रहेगा। पचमढ़ी में भगवान शंकर शिवरात्रि पर्व तक लगने वाला यह मेला अपने आप में अलग ही मिसाल रखता है। प्रदेश एवं अन्य प्रदेश से भगवान शंकर के प्रति सच्ची आस्था से लोग दूर-दूर से हाथों में त्रिशूल लिए ओम नमः शिवाय हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए आते हैं। पचमढ़ी स्थित चौरागढ़ में त्रिशूल चढ़ाए जाते हैं।

