नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / जिले के दिव्यांगजनो को पात्रता अनुसार कृत्रिम अंग एवं विभिन्न सहायक उपकरण प्रदाय संबंधी योजनांतर्गत शतप्रतिशत सेचुरेशन का कार्य किये जाने एवं शासन की विकास यात्रा में दिव्यांग हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिये जाने के उद्देश्य से 14 से 23 फरवरी तक जिले की निकायों/जनपदों में प्रत: 11:00 से सायं 5:30 बजे तक परीक्षण शिविर आयोजित किये जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद पंचायत बनखेड़ी में 14 फरवरी, जनपद पंचायत पिपरिया में 15 फरवरी, जनपद पंचायत सोहागपुर में 16 फरवरी, जनपद पंचायत माखननगर में 17 फरवरी , जनपद पंचायत केसला में 18 फरवरी, नगर पालिका इटारसी में 19 फरवरी, जनपद पंचायत सिवनीमालवा में 22 फरवरी को एवं जनपद पंचायत केसला में 23 फरवरी को दिव्यांगों का परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सर्वसंबंधितों को निर्देश दिए कि शिविर में शतप्रतिशत दिव्यांगजनो का परीक्षण हो यह सुनिश्चित किया जाए।

