नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता/ मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए हितग्राहियों में जागरूकता बढ़ती जा रही है। इन योजनाओं में माध्यम से हितग्राही आर्थिक समस्या के निराकरण में कामयाब हो रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण मध्यप्रदेश शासन की संबल योजना के माध्यम से लोहारिया कला की निवासी ममता शर्मा को दो लाख ग्राम रूपये का लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि उनके पति का 2021 में निधन हो गया था। उनके परिवार पर बड़ा संकट आ गया था। लेकिन सरकार की संबल योजना हमारे लिए बहुत ही संबल प्रदान करने वाली योजना सिद्ध हुई है। जिससे उन्होंने अपने परिवार के संचालन का प्रयास किया हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की संबल योजना से उन्हें दो लाख रुपये की सहायता मिली है। इससे उनके परिवार को बहुत बड़ा संबल मिला है। मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बहुत आभारी हूं।

