नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिली राशि से मेरे बिजली फिटिंग के व्यवसाय को गति मिली है। मेरा व्यवसाय लगातार बढ रहा हैं। जिससे मेरी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ हैं। यह कहना कि नर्मदापुरम नगर के निवासी कमल किशोर रैकवार का। जिन्होंने विकास यात्रा के दौरान पीएम स्वनिधि योजना से व्यवसाय में मिली सफलता की कहानी बयां की। उन्होंने बताया कि गरीबों के छोटे व्यवसाय को विस्तार देने के लिए शासन ने बहुत अच्छी योजना चलाई हैं। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। कमल ने बताया कि वे अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते थे। आर्थिक स्थिति बहुत नाजुक थी। लेकिन पूंजी नही होने के कारण वे व्यवसाय भी प्रारंभ नही कर पा रहे थे। ऐसे में उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का पता चलने पर उन्होंने योजना के तहत ऋण के लिए नगरपालिका नर्मदापुरम में आवेदन किया। उन्हें बिना किसी परेशानी के 10 हजार का ऋण प्राप्त हुआ। जिससे मैने अपना बिजली फिटिंग का व्यवसाय शुरू किया। व्यवसाय में लाभ होने पर मैने अपने प्रथम ऋण 10 हजार रूपए को चुकाने के बाद अब योजना के तहत दुसरे ऋण की राशि के लिए आवेदन किया और उन्हें 20 हजार रुपए का ऋण प्रदान किया गया हैं। प्राप्त ऋण से उनका व्यवसाय निरंतर प्रगति कर रहा हैं। जिससे मैं और मेरा परिवार बहुत खुश है।

