इटारसी /प्रदीप गुप्ता /आज दिनाँक 14/02/2023 को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद विभाग महासचिव सुबेदार ओम प्रकाश राणा के नेतृत्व में जयस्तंभ चौक पर पुलवामा में शहीद वीर जवानो की शहादत पर श्रधांजलि सभा रखी गई। कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के इटारसी नगर अध्यक्ष नीरज सोनपुर ने सभी सदस्यों सम्बोधित कर बताया कि वह दिन जब इस देश के 40 घरों में मातम पसर गया। मुल्क के हर एक बाशिंदे के आंखों में आंसू थे।वह दिन था 14 फरवरी 2019 जब भारत के 40 वीर जवान शहीद हो गए थे । आज इस घटना को पाँच साल हो गए हैं, देश उन वीरों की शहादत को याद कर रहा है, आखिर उस दिन क्या हुआ था। इस दिन एक आतंकी संगठन ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एक बड़ी घटना को अंजाम दिया और विस्फोटक भरे वाहन से सीआरपीएफ की गाड़ी में टक्कर मार दी। ये इतना तेज विस्फोट था कि गाड़ी के परखच्चे तक कई सौ मीटर दूर जाकर गिरे और देश के 40 जवान शहीद हो गए। इस अटैक के बाद जैश-ए-मोहम्मद की ओर से एक वीडियो जारी किया गया। जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी ली गई। जिस सुसाइड बॉम्बर ने ये हमला किया। उसका नाम आदिल अहमद डार था। इस अटैक के बाद जम्मू- कश्मीर में कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे। 18 फरवरी 2019 को आर्मी को बड़ी कामयाबी मिली और 2 मिलिटेंट्स को मार गिराया। एक तरफ जहां पाकिस्तान भारत के जरिए किए जा रहे इन एक्शन पर ध्यान गाड़े हुए था वहीं पीछे से हिंदुस्तान पाकिस्तान देश को एक बड़ा सबक सिखाने का प्लान बना रहा था। पुलवामा अटैक के ठीक 12 दिन बाद यानी 26 फरवरी 2019 को भारत ने पाकिस्तान से अपने हिसाब बराबर किया और इंडियन एयरफोर्स ने पाक के बालाकोट इलाके में एयरस्ट्राइक की इस हमले में कई आतंकी मारे गए। पुलवामा में शहीद हुआ जवानों को याद करते हुए संगठन के नगराध्यक्ष नीरज सोनपुरे ने श्रधांजलि सभा में उपस्थित संगठन के सभी सदस्यों को जनकारी देते हुए कहा की आज हम अपने वीर नायकों को याद कर रहे हैं , जिन्हें हम लोगों ने इस दिन पुलवामा में खो दिया था। हम अपने वीर जवानों की कु्र्बानी नहीं भूलेंगे। आज हम अपने वीर नायकों को याद कर रहे हैं , जिन्हें हम लोगों ने इस दिन पुलवामा में खो दिया था। हम अपने वीर जवानों की कु्र्बानी नहीं भूलेंगे। आज की इस श्रधांजलि सभा में विभाग मंत्री विनोद कसार, जिला अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर, जिला महासचिव अखिल पटेल, उमेश चौधरी, प्रदीप प्रजापति, रोहित प्रजापति, गौरव बाथव, जीत सिंह, दीपक प्रजापति, रोहित गौर, संदीप चौरे , राहुल चौरे , प्रशांत धनवारे , लोकेश यादव, आदित्य चोरे, राहुल मेहरा , मयंक मेहरा, आकाश दुन्द्वी , युवान पटेल , अभिषेक यादव एवं सेकड़ो की संख्या में अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

