पिपरिया /प्रदीप गुप्ता /शहीद दिवस 14फरवरी को पुलवामा में हुए अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के अवसर पर करणी सेना पिपरिया उदय राजपूत के मार्गदर्शन में राजपूत समाज द्वारा। रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 83 युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर राजपूत समाज के युवा सदस्यो एवम अन्य सामाजिक संगठन के सदस्यों सहित नारीशक्ति ने रक्त दान किया जिसमे में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी एवं रक्त कोष जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम पुरोहित गार्डन पिपरिया मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सहित 83 यूनिट रक्तदान कर शिविर में अपनी सहभागिता निभाई एवं 50 से अधिक लोगों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करने के संकल्प लिया। इस अवसर डॉ. ऋचा कटवार, बीएमओ डा. प्रकाश सिंह , शेरसिंह बड़कुर जिला रेडक्रॉस कार्यालय प्रभारी , जी डी पवार, पंकज शर्मा, रोहित द्विवेदी , धीरज मंडलोई, लैब टेक्नीशियन रवि यादव, लैब सहायक श्याम सोडानी, सरोज राजपूत, नमिता उईके आदि ने शिविर में सहयोग किया ।

