सोहागपुर/ प्रदीप गुप्ता / विजयपाल सिंह विधायक के क्षेत्र सोहागपुर विकासखंड के ग्राम दमदम, ग्राम कांदईकलां, ग्राम पिपरियाखुर्द, ग्राम गुर्रा, ग्राम सिलारी, ग्राम चिल्लई, ग्राम रूपापुर ग्राम गजपुर, ग्राम खापा, ग्राम केसलाखुर्द में विकास यात्रा पहुंची। जहां विधायक श्री सिंह ने कहा है कि विकास यात्रा का मकसद आम जनता तक सरकारी योजना का लाभ पहुँचाना है। आज कन्याओं का पूजन कर उन्होंने कई विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। विधायक श्री सिंह ने कहा कि सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है। विकास यात्रा के माध्यम से आम जनता को उसकी पात्रता अनुसार सरकारी योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। यह यात्रा मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का भाग-2 है। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2024 तक सभी को पक्का मकान देने का कार्यक्रम तैयार किया है। उन्होंने बताया कि यदि गाँव में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे के माता-पिता का निधन हो गया है, तो ऐसे अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का लाभ दिलाया जायेगा। जन-समुदाय को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह ने बताया कि लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन जल्द शुरू किया जायेगा। योजना के माध्यम से पात्र बहनों को एक हजार रूपये प्रतिमाह की सहयोग राशि प्रदान की जायेगी। संपूर्ण नर्मदापुरम जिले में सभी पात्र स्कूली छात्रों के जाति प्रमाण-पत्र बनाये जा रहे हैं। इस जिले में सहारा अभियान चला कर दिव्यांगों को श्रवण यंत्र, एमआर किट कत्रिम अंगों के रख-रखाव एवं उपयोग आदि का प्रशिक्षण तथा व्यावसायिक गतिविधियों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाये जा रहे हैं। साथ ही विकास वृक्ष अभियान शुरू कर प्रत्येक ग्राम में 10 पौधों के रोपण का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन को विकास यात्रा का लाभ मिल रहा है। पिछले दिनों निकाली गई विकास यात्रा के दौरान सीवर, साफ सफाई व विद्युत की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण हुआ। सडक और नाली निर्माण के भूमि-पूजन होने से इनका लाभ आने वाले दिनों में मिलेगा। यात्रा आमजन के भविष्य को संवारने वाली यात्रा साबित हो रही है। विधायक श्री सिंह ने विकास यात्रा के 9वें दिन कहा कि जनसेवा ही मेरा उद्धेश्य रहा है। विकास यात्रा के दौरान भी जनसेवा का ही कार्य किया जा रहा है। शहरों में महिला स्व-सहायता समूहों को 2 प्रतिशत ब्याज पर लोन उपलब्ध कराया जायेगा। शेष ब्याज राज्य सरकार देगी। यह विकास यात्रा मेरे लिए जीवन दर्शन के समान है। आज ग्राम दमदम मेेें चबूतरे के निर्माण हेतु 50हजार, चबूतरे पर छत निर्माण हेतु 1,50,000/-, दमदम माता मंदिर के पास सामुदायिक भवन हेतु 5लाख, कांदईखुर्द मेेें स्कूल की बाडन्ड्रीवाल हेतु 3,70,000/-, गुर्रा मेें नाल एवं सीसी रोड़ निर्माण हेतु 2,50,000/- सिलारी मेें सी.सी.रोड एवं नाली निर्माण हेतु 1,50,000/- ग्राम चिल्लाई में नाली निर्माण एवं नाडेप निर्माण एवं लीच पिट निर्माण हेतु 3,00,000/- की राशि से भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उक्त विकास यात्रा में भूपेंद्र चैकसे जनपद अध्यक्ष, भगवती चौरे सांसद प्रतिनिधि जिला पंचायत, बहादुर चौधरी पूर्व जिला महामंत्री, अशुतोष तिवारी जिला उपाध्यक्ष, शम्भू पटेल विधायक प्रतिनिधि , उमेश पटेल जिला मंत्री, विनय यादव मण्डल अध्यक्ष, रामफल पटेल पूर्व मण्डल अध्यक्ष, नीलेंद्र पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, विकास पटेल अध्यक्ष किसान मोर्चा, दीपक महाला युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, ओपी यादव, बंटी वर्मा, दिलीप पटेल, अरूण मलैया मंडल महामंत्री, अमर सिंह सोलंकी सरपंच दमदम, मलखान सिंह सरपंच लोहारिया, समस्त जनपद सदस्य, समस्त सरपंच, समस्त पूर्व सरपंच, समस्त अधिकारी, ग्राम के वरिष्ट जन मुकेश पटेल, पवन चैरे, रामावतार चैरे, नारायण पटेल, अनिल चैरे, गब्बर चौरे, संदीप पटेल एवं सभी ग्रामवासी उपस्थित थे।