सिवनी मालवा/ प्रदीप गुप्ता / पुलवामा आतंकी हमले में देश के 40 जवान शहीद हुए थे 14 फरवरी के दिन। आज के दिन कुचबँदिया समाज ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया एवं दो मिनिट का मोन रख कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान समाजिक लोग एकत्रित होकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए वीर सुपुत्र अमर रहे, अमर रहे के नारे लगाते हुए वीर जवानों को सलाम किया। इस अवसर पर उपस्थित कुचबंदिया गिहारा समाज मध्य प्रदेश अध्यक्ष विजय कुचबंदिया, अनूसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मराज कुचबंदिया, पूनमचंद कुचबंदिया, वीरू कुचबंदिया, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष रोहित कुचबंदिया, शुभम कुचबंदिया, भोलू पहलवान, सागर पहलवान, निलेश, करण, देवेंद्र, पहलवान नैतिक, संकेत, रानी, शीला बाई, शाक्षी, दीपिका, रोहिता, रिया, पायल शामिल हुई।

