इटारसी /प्रदीप गुप्ता/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार एवं नर्मदा पुरम एवं नरसिंहपुर क्षेत्र के सांसद राव उदय प्रताप सिंह एवं नर्मदापुरम के विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा के नेतृत्व में विकास यात्रा हर गांव, हर शहर में निकाली जा रही है। इसी कार्यक्रम के तहत भाजपा नगर मंडल की विकास यात्रा 21, 22, व, 23 फरवरी को विकास यात्रा प्रत्येक वार्ड में घूमेगी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पंकज चौरे द्वारा रोड मैप तैयार कर सभी पार्षदों से आग्रह किया की अपने-अपने वार्ड में वंचित लोगों को लाभ दिलाने के लिए इस विकास यात्रा जरूर लेकर आएं, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके, एवं हितग्राहियों को लाभ के प्रमाण पत्र वितरण किए जाएंगे, भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह द्वारा बताया गया कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जन हितैषी योजनाओं के लाभ के प्रमाण पत्र, भूमि पूजन, अनेक लोकार्पण कार्य, किए जाएंगे। विकास यात्रा में भाजपा नगर मंडल इटारसी एवं समस्त भाजपा के मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ताओं एवं आम जनों के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। नगर इटारसी में विकास यात्रा सभी वार्डों में घूमेगी। जिससे आम नागरिकों को सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल सके एवं आम जनता से आव्हान किया कि इटारसी की इस विकास यात्रा में बढ़ चढ़कर शामिल हों और भाजपा की विकास यात्रा में भागीदार बने और भाजपा के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। बैठक में मुख्यरूप प्रमुख रूप से भाजपा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रदेश सह संयोजक संदेश पुरोहित, भाजपा महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, विकास यात्रा के विधानसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कल्पेश अग्रवाल, सह प्रभारी नीरज जैन, भाजपा वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंघल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष जय किशोर चौधरी, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी राजा तिवारी , भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू बकोरिया मंचासीन रहे। बैठक का संचालन भाजपा नगर मण्डल महामंत्री राहुल चौरे एवं आभार भाजपा नगर मंडल महामंत्री मोहित सिंह मैना द्वारा किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा मंडल पदाधिकारी मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता बंधु विशेष रूप से उपस्थित थे।

