इटारसी/ प्रदीप गुप्ता /अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में एक बाबू और अधिवक्ता जेपी शुक्ला के बीच पिछले दिनों हुए विवाद के मामले में तूल पकड़ लिया है। अधिवक्ता पर अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने पहले परिसर में धरना दिया और उसके बाद कार्यालय की तालाबंदी करते हुए नर्मदापुरम मुख्यालय कलेक्टर को शिकायत करने रवाना हुए । वहीं दूसरी तरफ अधिवक्ता पर एफ आई आर दर्ज होने से नाराज अधिवक्ता संघ ने थाने का घेराव किया और बाबू के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा।

