नर्मदा पुरम/ प्रदीप गुप्ता/ मंगलवार रात रामजी बाबा मेले में बाली ठाकरे और रिजा खान के भजनों ने बांधा शमा। ख्याति प्राप्त संत रामजी बाबा की याद में रामजी बाबा मेला का आयोजन नगर पालिका द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है। नगर पालिका द्वारा मेला आयोजित होने पर विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जाते हैं।
जिसमें शहर एवं आसपास क्षेत्र के पुरुष महिला एवं बच्चे देर रात तक कार्यक्रम का लुफ्त उठाते हैं। राम के बाबा मेले के अंतर्गत विभिन्न पारंपरिक खेलों का भी आयोजन होता है जिससे युवा पीड़ी को भी पुराने खेलों की जानकारी मिल सके। रामजी बाबा का मेला एक अपनी अलग ही पहचान बना चुका है, जिसमें दूर-दूर से दुकानदार आकर अपना व्यवसाय करते हैं, कार्यक्रम देर रात तक चला।