नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / जिले में आगामी धार्मिक , सांस्कृतिक एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधाबाई पटेल, पुलिस अधिक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, आचार्य गोपाल प्रसाद खड्डर, शहर काजी अशफाक अली , महेंद यादव, मनोहर बड़ानी , अनोखी लाल राजोरिया सहित जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में शांति समिति के सदस्यों द्वारा आगामी त्योहारों के आयोजन के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए जिस पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने नगरपालिका नर्मदापुरम को निर्देश दिए त्योहारों के दौरान साफ सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें। रोशनी की भी समुचित व्यवस्था की जाए। पेयजल व्यवस्था सुचारू रहे। निराश्रित पशुओं पर भी अंकुश लगाए। एमपीईबी को त्योहारों के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा इस दौरान विद्युत मेंटेनेंस कार्य नहीं किया जाए।कलेक्टर श्री सिंह ने आगामी स्नान पर्वों के दौरान जिले के नर्मदा तट स्थित सभी घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश होमगार्ड को दिए। उन्होंने कहा कि स्नान पर्वों के दौरान होमगार्ड , राजस्व एवं पुलिस का अमला तैनात रहे। कलेक्टर श्री सिंह ने यातायात व्यवस्था भी सुचारू रखने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि होली पर्व के दौरान परंपरागत स्थानों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर होलिका दहन ना करने की अपील की जाए। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। बैठक में बताया महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर प्रमुख रूप से जिले के पचमढ़ी में महादेव मेला, तिलक सिंदूर के मेला आयोजन किया जाता है। नर्मदापुरम नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन भी किया जाता हैं। जो काले महादेव से निकलकर सेंट्रल बैंक, मोरछली चौक, इंदिरा चौक, से होते हुए सराफा चौक तक निकाली जायेगी। कलेक्टर श्री सिंह ने त्योहारों पर निकलने वाले जुलूस के दौरान बेहतर व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*आगामी प्रमुख पर्व*
बैठक में महाशिवरात्री पर्व/ ईद मेहराज उन्नवी 18 फरवरी को, सोमती अमावस्या/ स्नानदान श्राद्ध अमावस्या 20 फरवरी, होलिका दहन/ स्नानादन व्रत पूर्णिमा/ शब ए बारात 7 मार्च, धुरेडी/ बसंत उत्सव 8 मार्च, रंग पंचमी 12 मार्च को , स्नानदान श्राद्ध अमावस्या 21 मार्च को, चैत्र नवरात्र प्रारंभ/गुड़ी पड़वा 22 मार्च को, झूलेलाल जयंती/ चेती चाँद 23 मार्च एवं राम नवमी/ श्री दुर्गा नवमी 30 मार्च आदि त्योहारों के आयोजन के संबंध में चर्चा की गई।