नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ आमजनों की समस्याओं को सुन उनका निराकरण किया। जनसुनवाई में 68 आवेदन आए। अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती वन्दना जाट सहित सभी जिला अधिकारी जनसुनवाई में उपस्थित रहें। जनसुनवाई में इटारसी निवासी अशोक रोहरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। कलेक्टर श्री सिंह ने आवेदन की जांच कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी इटारसी को दिए। जनसुनवाई में ग्राम अंखमऊ निवासी नंदकिशोर यादव ने बताया कि उन्हें पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होती थी। किंतु पटवारी या किसी अन्य के द्वारा गलत जानकारी पूर्ण किए जाने पर राशि मिलना बंद हो गई है। जिससे मुझे काफी परेशानी हो रही है। जिस पर कलेक्टर से सिंह के निर्देशानुसार त्रुटि सुधार कर पीएम सम्मान निधि की राशि उपलब्ध कराने के निर्देश तहसीलदार माखननगर को दिए।जनसुनवाई में माखननगर निवासी पदमलाल ने बताया कि आगजनी के कारण मेरी गृहस्थी का सामान , घरेलू उपयोग का सामान पूरी तरह जल गया हैं। जिसपर कलेक्टर श्री सिंह ने प्रकरण में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही के निर्देश तहसीलदार माखननगर को दिए। ग्राम मेहरागांव निवासी आनंद प्रकाश मौर्य आवेदन देकर बताया कि अनुबंध राशि लिए जाने और अनुबंध के पालन में रजिस्ट्री नहीं करने और राशि हड़पने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलदार इटारसी को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर श्री सिंह ने आमजनों से संबंधित अन्य आवेदनों पर भी गंभीरतापूर्वक सुनवाई कर उनका त्वरित निराकरण किया।

