नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / जिले में शत प्रतिशत दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान कराने के उद्देश्य से सभी जनपदों में दिव्यांग परीक्षण शिविरों का आयोजन 14 फरवरी से 23 फरवरी तक किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जनपद पंचायत बनखेड़ी में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिनमें अस्थिबाधित 407, मुखबधिर 100, दृष्टिबाधित 109 एवं मानसिक एवं बहू विकलांग 71 इस प्रकार कुल 687 दिव्यांगों का परीक्षण किया गया। जिसके बाद 279 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित जायेंगे। जिनमें प्रमुख रूप से 80 को ट्राई साइकिल, 60 को बैसाखी, 36 को श्रवणयंत्र , 34 व्हीलचेयर , 32 को छड़ी, 16 को एम आर किट, 16 को हाथ बैसाखी,14 को कृत्रिम हाथ पैर, 10 को सेंसर युक्त स्मार्ट केन, 2 को कुष्ठ रोग संबंधी एडिएल किट एवं 3 को साधारण छड़ी, रोटेटर का वितरण किया जाएगा। शिविर में 106 दिव्यांगों को दिव्यांग का प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। शिविर में दिव्यांगों के लिए भोजन, पेयजल आदि की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत ने भी शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जनपद सीईओ बनखेड़ी श्रीमती पूजा गुप्ता भी उपस्थित रहीं।
इसके अगले क्रम में जनपद पंचायत पिपरिया में 15 फरवरी, जनपद पंचायत सोहागपुर में 16 फरवरी, जनपद पंचायत माखननगर में 17 फरवरी ,जनपद पंचायत केसला में 18 फरवरी, नगर पालिका इटारसी में 19 फरवरी, जनपद पंचायत सिवनीमालवा में 22 फरवरी को एवं जनपद पंचायत केसला में 23 फरवरी को दिव्यांगों का परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सर्वसंबंधितों को निर्देश दिए कि शिविर में शतप्रतिशत दिव्यांगजनो का परीक्षण हो यह सुनिश्चित किया जाए।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

