नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / आज कहीं भी कोई जहरीले जीव जंतु घर के आसपास दिखते ही लोग सहम जाते हैं, उन जीव जंतुओं को आराम से पकड़कर सुरक्षित रेस्क्यू कर रहे हैं नर्मदापुरम के युवा सर्व मित्र रवि टंडन। सर्पमित्र रवि टंडन ने बताया कि बीती रात में एसपीएम कामगार कल्याण केंद्र के पास से सूचना मिली कि एक घायल लंगूर (बंदर) को करेंट लग गया है, जिससे कि वह नीचे गिर गया है और उसे कुत्ते नोच रहे है। जिसके चलते लंगूर (बंदर) को बहुत ज्यादा चोटे आई है, जिसको पकड़ते समय उसने मुझे काट भी लिया । लंगूर को सुबह पशु चिकित्सक द्वारा उपचार करवा कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।


1 Comment
Super