इटारसी/ प्रदीप गुप्ता /आज मंगलवार दिनांक 16 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल पुरानी इटारसी की विकास यात्रा को लेकर बैठक विधायक कार्यालय पुरानी में संपन्न हुई। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे द्वारा 20 से 23 फरवरी को भाजपा मंडल पुरानी इटारसी में विकास यात्रा के संबंध में पुरानी इटारसी भाजपा मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं सहित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जन हितेषी योजनाओं की जानकारी दी गई और आम नागरिकों से आव्हान किया कि इटारसी की इस विकास यात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल हो। भाजपा की विकास यात्रा में भागीदार बने, ताकि भाजपा के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना , विकास यात्रा विधानसभा सह प्रभारी डॉ. नीरज जैन , भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा राजू बकोरिया , भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक महतो , महामंत्री विनोद बारसे , अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल प्रभारी सौरभ राजपूत , अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष जिम्मी कैथवास , महामंत्री विनोद साठे , संदीप मेहरा , रोनक मालवीय , गौरव कोरी , अनुसूचित जाति मोर्चा पुरानी इटारसी मंडल उपाध्यक्ष श्याम कैथवास , कार्यालय मंत्री चंद्रप्रकाश कैथवास , अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल मंत्री शिव मंडलेकर , राजेश दमारे आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।

