नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा के नेतृत्व में विकास यात्रा आज केसला जनपद क्षेत्र केसला मंडल में ग्राम पंचायत चारटेकरा से शुरू होकर ग्राम पंचायत छीतापुरा, ग्राम पंचायत कोहदा पहुंची। यात्रा का स्वागत ग्राम वासियों ने ढोल नगाड़ों से किया। इस यात्रा में विधायक श्री वर्मा ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। यात्रा में विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने कूपन, BPL कार्ड, संबल कार्ड ऐसे अनेक योजनाओं का वितरण किया एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार और विधायक निधि से किए हुए विकास कार्यों से आम जनता को अवगत कराया। यात्रा में लोकनृत्य, कन्या पूजन किया । इस यात्रा में प्रेम शंकर वर्मा विधायक सिवनी मालवा , संतोष पारीक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पंचायत सदस्या श्रीमती सीमा कास्दे, जनपद पंचायत केसला अध्यक्ष गंगाराम कलमें , जिला पंचायत सदस्य ब्रजकिशोर पटेल , प्रदेश संयोजक HGS दुर्गेश धुर्वे , विकास यात्रा प्रभारी रघुवीर सिंह राजपूत, सह प्रभारी शैलेंद्र दीक्षित एवं अजीत सिंह मंडलोई , चिकित्सा प्रकोष्ठ के नर्मदापुरम जिला संयोजक डॉ. विशाल बघेल , श्रीमति अनिता रामकृष्ण वर्मा , मंडल अध्यक्ष सुशील बरखडे , श्रीमति रीता ठाकुर , अजय वाजपेई , अशोक साहू एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता में जनप्रतिनिधि, समस्त विभाग अधिकारी उपस्थित थे।

