नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम नगर के कोठी बाजार स्थित नवनिर्मित भवन में आयुक्त कार्यालय शिफ्ट हो गया है। उल्लेखनीय है कि 11 करोड़ 26 लाख की लागत से बने नवनिर्मित आयुक्त भवन का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 28 जनवरी को मां नर्मदा जयंती के अवसर पर लोकार्पण किया गया था। नवीन भवन में आयुक्त कार्यालय के साथ संभागीय किसान कल्याण एवं कृषि विभाग, जनसंपर्क विभाग, श्रम विभाग, पेंशन विभाग, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, संभागीय महिला एवं बाल विकास कार्यालय, सहकारिता, संभागीय नगरीय प्रशासन एवं आवास कार्यालय संचलित हो रहे हैं। जिले वासियों से आग्रह है कि वे इन विभागों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए नवीन आयुक्त भवन में संपर्क कर सकते हैं।

