सिवनी मालवा/ प्रदीप गुप्ता /नगर पालिका में एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें चुनाव की प्रक्रिया संपन्न की गई। सभी कर्मचारियों की सर्वसम्मति से नगर पालिका कर्मचारी महासंघ के अध्यक्षं संजय गोयल एवं नगरपालिका सफाई कामगार लोकल शाखा सिवनी मालवा के अध्यक्ष विजय टांक को बनाया गया। नगर पालिका कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मिश्रा के द्वारा नवनिर्मित अध्यक्षों की घोषणा की गई एवं सभी का फूल माला से स्वागत किया गया। जिसमें सिवनी मालवा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन एवं सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।