नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ संत शिरोमणि रामजी बाबा मेला संस्कृति मंच पर खाटू श्याम बाबा भजन संध्या में मुबंई , अकोला के प्रसिद्ध भजन गायक उमेश शर्मा एवं सुश्री नेतल शर्मा ने बाबा श्याम के शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर श्याम प्रेमियों को रसपान कराया। इसमें श्याम प्रेमियों ने भक्ति के रस में डूबकर भजन संध्या का आनंद लिया।खाटू श्याम के भजनों पर देर रात तक श्रृद्धालु भक्ति मे झूमते रहे एंव बाबा श्याम के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। इस दौरान ने भजन गायको एंव उनकी टीम का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर श्रीमति निर्मला राय, हंस राय, महेंद्र यादव, अभय वर्मा, रोहित गौर, राहुल गौर, प्रकाश गौर, महेश बाबरिया, आर.सी.शुक्ला, गौरव वर्मा, दुर्गेश सोनिया, मुकंद मालवीय, केप्टिन करैया सहित के खाटू श्याम के हजारों भक्तगण एंव अनेक महिला एंव पुरुषों की मौजूद रहे।

