नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज दिनांक 16.02.2023 गुरूवार को प्रातः 10.00 भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे ग्राम करनपुर, सोहागपुर मे स्वामी सदानन्द सरस्वती महाराज की उपस्थिति में हो रहे महारूद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात करनपुर में उमेश ठाकुर के पिता स्व. ठा. राधेलाल चौधरी के निवास पर शोक संवेदना हेतु पहुंचेंगे। दोपहर 2 .15 पर ग्राम करनपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2 .30 बजे ग्राम ढिकवाड़ा, तह. सोहागपुर मंजेश पटेल के निवास पर स्व. भगवान सिंह पटेल को श्रद्धांजलि हेतु उनके निवास पर पहुंचेंगे। दोपहर 3.00 प्रस्थान – ग्राम करनपुर, सोहागपुर से होते हुए शाम 6.00 भोपाल पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम भोपाल में रहेगा।

