नर्मदा पुरम/ प्रदीप गुप्ता / आचार्य अरविंदाचार्य जी महाराज ने बताया कि माँ नर्मदा एवं श्री सीताराम जी, भगवान शिव, राधाकृष्ण नवदुर्गा की असीम कृपा से महा शिवरात्री के पावन पर्व पर दिन शनिवार, दिनांक 18 फरवरी 2023 को विराट रुद्राभिषेक एवं अन्य सभी देवि देवताओं का पूजन-अर्चन एवं सहस्त्रार्चन – राजोपचार से किया जावेगा। अतः इस पुनीत अवसर पर सानिध्य एवं मार्गदर्शन पूज्य पं. अरविन्दाचार्य महाराज एवं अन्य सभी वैदिक ब्राम्हणों के आर्चायत्व में संपन्न होगा। अतः महा शिवरात्री में एक शिवार्चन करने से हजार शिवार्चन का पुण्य प्राप्त होता है। सभी धर्म प्रेमी जनता जनार्दन से प्रार्थना है कि अपरोक्त सभी कार्यक्रमों में पधार कर मानव जीवन को सफल बनावे, एवं 56 भोग प्रसाद (फलाहारी) को अवश्य गृहण करें। इस अवसर पर विशेष – श्री द्वादश ज्योतिर्लिंग पूजन एवं 51 शक्ति पीठ पूजन, नव दुर्गा, माँ नर्मदा, सरस्वती, गंगा पूजन, श्री पशुपति नाथ, नर्मदेश्वर, राज राजेश्वर सहस्त्रबाहू पूजन, हनुमान जी, काल भैरव, शनि एवं नवग्रह पूजन, भारतीय संस्कृति के प्रतीक चारों वेद छहों शास्त्र, 18 पुराण, गीता, रामायण, महाभारत दर्शन का लाभ लेवे । सभी पूजन, अभिषेक करने वाले व्यक्ति पूजन सामग्री स्वयं लावें। समय मंदिर परिसर में पहुच कर निश्चित करे। 56 भोग दर्शन दिन मे 12 से 2 बजे तक महा शिवरात्री का प्रसाद वितरण दोपहर 2 बजे से। पूजन समय प्रातः 8 बजे से सम्पूर्ण रात्री पर्यन्त। श्री. ठाकुर जी मंदिर न्यास रायपुर नर्मदापुरम, अध्यक्ष त्रिलोकचंद दुबे, उपाध्यक्ष रामस्वरूप खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष दीपक परसाई, सचिव जगदीश मालवीय, पूर्व अध्यक्ष जे. के. तिवारी, सदस्यगण – राजेश चौरे, संजय सोनी, सरपंच शशांक मिश्रा, अनिल गौर, रामभरोस गौर, अरविंद खण्डेलवाल, संजय केटर्स एवं समस्त भक्तजन ने महा शिव रात्रि पर होने वाले विराट रुद्राभिषेक में शामिल होने का निवेदन किया।

