नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा मेला 2023 का समापन आज गुरुवार दिनांक 16 फरवरी 2023 को सायंकाल 4:30 बजे से किया जावेगा। ज्ञातव्य है कि संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा मेले का समापन दिनांक 18 फरवरी 2030 को महाशिवरात्रि पर्व पर किया जाना था। किंतु महाशिवरात्रि के अवसर पर पचमढ़ी में लगने वाला नागद्वारी मेला में पुलिस प्रशासन व्यस्त होने के कारण संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा मेले में पुलिस प्रशासन का सहयोग प्राप्त ना होने से 18 फरवरी तक लगने वाला मेला दो दिवस पूर्व 16 फरवरी को समापन किया जा रहा है। दिनांक 16 फरवरी को संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा मेले में मंच से म्यूजिकल नाइट जाली मुखर्जी प्लेबैक सिंगर मुंबई द्वारा शानदार प्रस्तुति प्रदान की जाएगी। मेला आयोजकों ने नगर की जनता से निवेदन किया कि इस म्यूजिकल नाइट का भरपूर लाभ उठाएं।

