नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / हमारा लक्ष्य प्रदूषण मुक्त हो मां नर्मदा के लक्ष्य के साथ ग्वाल नर्मदा सेना के सदस्यों ने प्रति गुरुवार की तरह इस गुरुवार भी ग्वाल घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें सदस्यों ने मां नर्मदा की जल से पॉलिथीन, दूषित सामग्री एवं कई प्रकार का कचरा बाहर निकाला घाट पर झाड़ू लगाकर स्वच्छ किया एवं श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि गंदगी ना करें एवं पॉलीथिन का प्रयोग मां नर्मदा के घाटों पर ना करें , नियमित साप्ताहिक अभियान में ग्वाल नर्मदा सेना के अध्यक्ष सुनील यादव पप्पू भैया, धनराज यादव , ललित मोहन यादव, मोहन यादव, शैलेंद्र यादव, तुकाराम यादवेश, भूपेंद्र यादव एवं सुनील यादव सहित अन्य सदस्यों ने श्रमदान किया।

