इटारसी/ प्रदीप गुप्ता / बीच बाजार में हुई थी दुकानों में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा । पुलिस की सक्रियता से 24घंटे से भी कम समय में चोरी के आरोपी पुलिस गिरफ्त में । पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत से महाराष्ट्र के नाशिक से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आज जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरन सिंह वारदात का खुलासा इटारसी में किया। बता दे कि इटारसी में 08-09 फरवरी 2023 और 14 फरवरी क दरम्यानी रात्रि में हुई चोरी के आरोपियों को 24 घंटे से भी कम समय में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। आज घटना स्थल पर एस पी डॉ. गुरुकरन सिंह ने मीडिया को जानकारी दी। इसी दौरान 14-15 फरवरी 2023 की रात्रि में शिवा काम्प्लेक्स स्थित पांच दुकानों में भी चोरी हुई थी। चोरों ने मुस्कान फोटो स्टुडियो तथा अवनिकान्त सैनी की न्यू सैनी इलेक्ट्रानिक्स तथा आसपास की दुकानों के शटर के कुंदा तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त संबंध में थाना इटारसी में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अलग अलग चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। चूंकि सभी घटना इटारसी शहर के मुख्य बाजार में घटित हुई थी, जिसको गंभीरता से लेते हुने पुलिस अधीक्षक डा. गुरकरन सिंह द्वारा अलग अलग टीम बनाकर CCTV फुटेज वह अन्य साक्ष्य एकत्र करने हेतु टीम, डाग स्क्वाड, फिंगर टीम, RPF पुलिस टीम सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेंद्र सिंह चौहान को मौके पर भेजकर स्वयं भी घटना स्थल पहुंचे तथा शहर व रेलवे स्टेशनों का भ्रमण कर स्वयं सभी टीमों का नेतृत्व प्रदान कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु संसाधनों से जानकारी एकत्रित कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिये थे। दिनांक 08-09/02/2023 की घटना के खुलासा हेतु किए गए पूर्व प्रयासों में तकनीकी सहायता से ज्ञात हुआ था कि आरोपी ने घटना घटित कर रेल्वे स्टेशन इटारसी से कल्याण (मुंबई) तरफ गया था।
जिसकी तलाश पूर्व मे एक पुलिस टीम को कल्याण व मुंबई भेजा गया था, जिसके द्वारा तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए। जिसमें संदेही के फुटेज मिलने पर उसकी पहचान स्थापित करने का भरसक प्रयास किया गया। साथ ही दिनांक 14- 15/02/2023 की दरम्यानी रात्रि में घटित घटना के संबंध में आरोपी के फुटेज देखने पर दो संदेही के मार्केट तथा घटना स्थल के आसपास संदिग्ध हालात में घूमते दिखे जो सुबह काशी एक्स्प्रेस से मुंबई तरफ जाते दिखने पर संदेहियों की तलास हेतु एक टीम को शीघ्र ही मुंबई की ओर रवाना किया गया तथा इटारसी से मुंबई तक के GRP एवं RPF के अधिकारियों से संदेहियों की काशी एक्स्प्रेस मे तलाश करने संपर्क किया तथा लगातार संपर्क करने पर नासिक रोड रेल्वे स्टेशन के RPP स्टाफ की मदद से टीम के द्वारा दो संदेहियों जिनका हुलिया फुटेज में दिख रहे संदेहियों के हुलिया से मेल खाते हैं।
*संयुक्त व्यापार महासंघ ने किया एसपी सहित पूरी टीम को सम्मानित*
कल जब घटना हुई तब संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल अन्य सदस्यों के साथ के साथ मौके पर पहुंचे यहां उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों से फोन पर चर्चा की तथा विधायक इटारसी नर्मदापुरम व सांसद से चर्चा कर घटना से उन्हें अवगत कराया, पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे से भी कम समय में आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिस पर संयुक्त व्यापार महासंघ एवं पीड़ित दुकानदारों द्वारा पुलिस कप्तान एवम् उनकी पूरी टीम का शाल श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर उनको सम्मानित किया गया।

