नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ भीम सेना द्वारा भोपाल मे बीएचएल दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राजपूत समाज को अपमानित कर अपशब्द कहने वाले लोकेंद्र गुर्जर के संबंध में करणी सेना परिवार द्वारा आज एफ आई आर की मांग को लेकर एसडीओ पी पराग सैनी कों ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन देते समय करणी सेना के जिलाध्यक्ष विकास सिंह पंवार, संभागीय महासचिव रामू चौहान, संभागीय मीडिया प्रभारी परेश सिंह सिकरवार, संभागीय प्रभारी शैलेंद्र सिंह, जिला संभागीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राजपूत, संगठन मंत्री सचिन सिंह राजपूत, इटारसी नगर अध्यक्ष राम राजपूत , गोलू राजपूत जित्तु राजपूत , सुरेंद्र सिंह चौहान , सुरेंद्र सिंह राजपूत , संतोष सिंह राजपूत , रुपेश सिंह राजपूत, यशपाल सिंह राठौड़, मंजीत सिंह तोमर, तनवीर सिंह जादौन एवं अन्य सामाजिक राजपूत उपस्थित हुए।