इटारसी/ प्रदीप गुप्ता / व्यापारिक हितों के लिए कार्य करने वाले ज्ञात हो कि इसी वर्ष जनवरी में हुए महासंघ के नववर्ष मिलन समारोह में मुख्य अथिति के रूप में पधारे थे। जहां उन्हें ग्यारह सूत्रीय मांगो का पत्र दिया गया था। जिस पर नपा अध्यक्ष द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द इन पर काम किया जाएगा। एक माह बीतने के बाद मंगलवार को महासंघ के पदाधिकारियों ने नपाअध्यक्ष से भेंट की, जिसमे सभी मांगों पर सहमति मिल गई है, कुछ मुद्दों को चर्चा कर सहमति दी जाएगी। वह प्रमुख मुद्दे जिन पर बनी सहमति। कच्ची दुकानों को पक्की करने हेतु एक साथ अनुमति पूर्ण में दुर्गा चौक एवं चावल की दुकानों के अनुसार हो जिस पर नपा अध्यक्ष द्वारा बताया गया, हमने इसकी पूरी रूपरेखा बना ली है। एक माह में सभी कच्ची दुकानों को पक्की करने का ब्लू प्रिंट बनाकर इस पर काम किया जाएगा। न.पा. की दुकानों की मरम्मत स्वयं वित्तीय के रूप में सभी दुकानदारों की मांग में नपा अध्यक्ष का जवाब कि हम आपकी मांग से सहमत है जिन्हे भी अपनी दुकानों की मरम्मत करानी हो वह अपने प्रतिष्ठान की फोटो सहित आवदेन दे देवे। दुकान के मूल स्वरूप को बिना बदले हम सभी दुकानदारों को लिखित अनुमति प्रदान करेंगे। न. पा. दुकानों की नामान्तरण प्रक्रिया पूर्व के अनुसार सरल हो के जवाब में श्री चोरे ने कहा कि अनुवांशिक नामांतरण की प्रक्रिया को हमारे द्वारा अत्यंत सरल किया गया है और यह प्रक्रिया त्वरित रूप से की जा रही है, अन्य नामांतरण के लिए नगरीय निकाय नियम अनुसार दुकानदार को प्रकिया पूर्ण करनी होगी। न. पा. की दुकानों की खरीद पर दुकानदारों को पूर्व के अनुसार स्थानांतरित की जाये न कि रजिस्ट्री के नाम पर अधिक रजिस्ट्री शुल्क । इस बात पर श्री चौरे ने कहा इसमें हमने अन्य नगर पालिकाओं में भी बात की है और एक प्रकिया बनाकर यह कार्य करने के लिए हम प्रतिबद्ध है। पुरानी इटारसी में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण पे बोले कि आपकी मांग पर हमने तत्काल त्रिशला नंदन गार्डन एवम सुदामा गार्डन के बीच में रेडिमेड शौचालय रखवाया जा रहा है, जिसे अतिशीघ्र चालू किया जाएगा। बाजार में फल-फ्रूट, सब्जियों या फुटकर व्यवसाय बचने वालों की जगह निर्धारित हो ताकि आने जाने में रास्ते सुगम हो। जवाब: बाजार बैठकी का ठेका किया जा रहा है और उसमे उनको यह निर्देश दिए जायेंगे की फल फ्रूट और सब्जियों की दुकानें बीच बाजार में न लगकर निर्धरित स्थान पर लगाया जाए। उचित पार्किंग व्यवस्था के सम्बन्ध में कहा कि इसके लिए विधायक के साथ हमारी लंबी चर्चा हुई है और 3 से 4 जगह निर्धारित की जा रही है जहां उचित पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। बाजार क्षेत्र में सीसीटीव्ही कैमरे की व्यवस्था। जवाब:यह व्यवस्था अतिशीघ्र की जायेगी। गांधी ग्राउंड की न्यू मार्केट में मीनाक्षी ड्रेसेस से कुसुम साड़ी तक की सीमेंट रोड का निर्माण पर बोले कि कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण हम कुछ व्यापारियों से भी सहयोग चाहते है, ताकि लंबित प्रकरण का निराकरण हो इसके बाद रोड बनाई जाएगी। मार्केट क्षेत्र की खराब सड़को का निराकरण जल्द से जल्द किया जाए जिससे आवागमन सुगम हो सके। जवाब: अति शीघ्र सड़को का डामरीकरण किया जा रहा है व अन्य रोड का पेंच वर्क कर रहे है। साथ ही उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया की हर दो से तीन माह में व्यापारियों के साथ बैठक कर विधायक के सहयोग से समस्यायों को सुना जायेगा एवम उनका निराकरण किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपक हरिनारायण अग्रवाल, सचिव सन्नी चेलानी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, लकी गुरयानी, धर्मेश सिंघवी, अर्जुन भोला, जयप्रकाश अग्रवाल, रवि अठोत्रा, मनीष जायसवाल आदि उपस्थित थे।

