नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / आज गुरुवार दिनॉंक 16 फरवरी को मॉं नर्मदा सहयोग संस्था की मासिक बैठक का आयोजन होटल ओशीन में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मॉं नर्मदा सहयोग संस्था मीनाक्षी चौक पर पंचमढ़ी जाने वाले श्रद्धालुओं को जल एंव स्वल्पाहार की व्यावस्था करेगी। संस्था के परम संरक्षक डॉं. गोपाल प्रसाद खड्डर नें कहा कि शिवरात्रि में जल एंव फल्यारी वितरित का अपना ही महत्व है व्रत करने वाले की सेवा अवश्य करना चाहिये। नीरजा फौजदार ने कहा कि हम लोग यह कार्य प्रतिवर्ष करते है मन को बहुत अच्छा लगता है। श्रध्दालुओं की सेवा करके मनीष गुप्ता ने भी बात का समर्थन किया ओर कहा हम सब मिलकर कार्य को करेगें। रामगोपाल चौबे ने कहा जिस कार्य से पुन्य अर्जित हो वह जरूर करना चाहिये।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

