नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /एक पहल संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी सत्या चौहान द्वारा विजया एकादशी पर विष्णु भोग में फलहारी खिचड़ी का वितरण राम जानकी मंदिर सेठानी घाट से किया गया। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र से हजारों श्रद्धालु अधिक संख्या में पधारे हुए हैं। जिनको हमारे द्वारा विष्णु भोग का वितरण किया गया।
साथ ही आगामी त्यौहार शिवरात्रि के दिन भगवान शिव भोग का भी वितरण करेंगे और विगत 5 वर्षों से चलते आ रहा नर्मदा भोग का वितरण 20 तारीख को आने वाली अमावस्या पर वितरण श्रद्धालुओं के लिए करेंगे। राम जानकी मंदिर के संचालक पंडित लवलेश शर्मा ने वताया कि विजया एकादशी की कथा के अनुसार विजया एकादशी पर व्रत रख रखने पर एवं उसका पालन करने पर विजय प्राप्त होती है। यह व्रत भगवान राम ने समुद्र पार करने से पहले रावण को मारने के लिए विजया एकादशी का व्रत रखा था । इस समय गुड्डु तिवारी, रीतेश शर्मा, संजय यादव का व्यवस्था में विशेष सहयोग रहा।