नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव झंकार में फैंसी ड्रेस एवं मेकलसूता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मां सरस्वती की पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुमारी प्रार्थना बरखड़े द्वितीय स्थान पर तुलसी बरैया एवं तृतीय स्थान पर रितु गुर्जर रही। मिस मेकलसूता में प्रथम स्थान पर माधुरी दुबे द्वितीय स्थान पर कुमारी अंशिका गुप्ता एवं तृतीय स्थान पर नमामि गौर रही ब्यूटीफुल फेस में प्रथम स्थान पर मानसी राजपूत ब्यूटीफुल कॉस्टयूम में प्रथम संजना सिंह ठाकुर एवं ब्यूटीफुल स्माइल में प्रथम अमीषा रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि वार्षिकोत्सव शंकार का मुख्य बिंदु मिस मेकलसूता एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता है । आज के समय में फैशन के प्रति जागरूकता जीवन का एक आवश्यक हिस्सा बन गया है। मिस मेकलसूता में चयन फैशन के नवीन आयामों को समझते हुए शालीनता ज्ञान योग्यता गुणवत्ता के आधार पर होगा। इस बार वार्षिकोत्सव शंकार में परंपरागत परिधानों एवं खेलों का सम्मिलित किया गया है। इस प्रकार के परंपरागत विधाओं को सम्मिलित करने का उद्देश्य विलुप्त हो चुके खेलो परंपराओं एवं परिधानों से छात्राओं को अवगत कराना है। गुणवत्ता पूर्ण जानकारी को छात्राओं से साझा करने का उद्देश्य छात्राओं में नवीन उत्साह का सृजन कर उन्हें पारंपरिक सभ्यता एवं संस्कृति से जोड़ने का उद्देश्य फलीभूत हो रहा है । वार्षिकोत्सव प्रभारी डॉ. संगीता अहिरवार ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। निर्णायक के रूप में डॉ. पुष्पा दुबे, डॉ. वर्षा चौधरी, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. भारती दुबे, डॉ. जी सी पांडे, डॉ. वैशाली लाल ने अपनी गरिमामई उपस्थिति प्रदान की । इस कार्यक्रम में डॉ. वर्षा चौधरी, डॉ. किरण पगारे, डॉ. श्रुति गोखले, डॉ. कंचन ठाकुर, डॉ. दीपक अहिरवार, डॉ. यशवंत निगवाल, प्रेमकांत कटंगकार, डॉ, रागिनी सिकरवार, डॉ. विजय देवासकर, श्रीमती आभा वाधवा, डॉ. निशा रिछारिया, डॉ. कीर्ति दीक्षित, श्रीमती प्रीति ठाकुर, सौम्या चौहान, अंकिता तिवारी, श्वेता वर्मा, डॉ. मधु विजय, काजल बाथरे, डॉ. प्रगति जोशी, डॉ. प्रीति मालवीय, धीरज खातरकर, डॉ. आशीष सहगोरा, डॉ. हेमंत चौधरी, डॉ. दशरथ मीणा, अजय तिवारी, डॉ. नीतू पवार, श्रीमती शीतल मेहरा, श्रीमती नीलम चौधरी, श्रीमती किरण विश्वकर्मा, आकांक्षा नागाईच, डॉ. श्रद्धा गुप्ता, रफीक अली, डॉ. एकता गुप्ता, रघुवीर राजपूत, देवेंद्र सैनी, शुभम भद्रे, शैलेंद्र तिवारी महाविद्यालय स्टाफ एवं भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही ।

