नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / आज गुरुवार दिनांक 16 फरवरी 2023 को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के मुख्यआथित्य में 4 फरवरी 2023 से चल रहे संत शिरोमणि श्री रामजी बाबा मेले का समापन किया गया। नर्मदा पुरम के विधायक डॉ.सीतासरन् विकास यात्रा में व्यस्त होने के कारण मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित ना हो सके। समापन के अवसर पर जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, नीरज कुमार सिंह कलेक्टर जिला नर्मदा पुरम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती मोहिनी शर्मा, तहसीलदार शैलेंद्र बडोनिया, एसडीओपी पराग सैनी एवं थाना प्रभारी विक्रम रजक सहित नगरपालिका नर्मदा पुरम के पार्षदगण, नगर पालिका के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि पत्रकार गण उपस्थित रहे।

