इटारसी/ प्रदीप गुप्ता / प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय न्यू गरीबी लाइन द्वारा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर परमपिता परमात्मा शिव की भव्य रैली कल शुक्रवार दिनांक 17 फरवरी को सुबह 9:00 बजे निकाली जाएगी। ब्रह्माकुमारी विद्यालय न्यू गरीबी लाइन के तत्वाधान से आकर्षक झांकियों के साथ यह भव्य यात्रा नगर के मुख्य मार्गो, न्यास कॉलोनी, सूरज गंज, लकड़गंज, जय स्तंभ चौक से होती हुई है अपने मूल स्थान पहुंचेगी। इस मंगल बेला में संस्था प्रभारी बीके सरिता बहन ने आप सभी नगर वासियों से निवेदन किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में भोलेनाथ परमात्मा शिव की इस भव्य रैली समारोह में पधार कर अपने जीवन को सफल बनाएं।

