नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /आज दिनांक 16 फरवरी 2023 को सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा के नेतृत्व में विकास यात्रा सिवनी मालवा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पीपलगोटा से प्रारंभ होकर ग्राम पंचायत बारासेल ओर ग्राम नर्री पहुंची। यात्रा का स्वागत ग्राम वासियों ने फूल वर्षा कर ढोल नगाड़ों से किया। इस यात्रा में विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। यात्रा में विधायक प्रेम शंकर वर्मा एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार और विधायक निधि से किए हुए विकास कार्यों से आम जनता को अवगत कराया। कलशयात्रा से प्रारंभ होकर विकास यात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंची जहां कन्या पूजन किया । यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिला ।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

