नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / शिवार्चन समिति के तत्त्वाधान व आचार्य सोमेश परसाई के तत्वाधान में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर विगत 35 वर्षों से सेठानी घाट पर आयोजित होने वाले इस वर्ष महारुद्राभिषेक के कार्यक्रम में भगवान शिव का दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, इत्र, गुलाब, जल, फलों के रस नाना प्रकार की औषधियों से भगवान पार्थिवेश्वर का वैदिक विद्वानों द्वारा रुद्रपाठ के सस्वर पाठ से रुद्राभिषेक होगा । इस वर्ष भगवान् देवाधिदेव महादेव का 1008 रुद्राक्षों से श्रृंगार होगा । भगवान शिव की सुंदर स्तुतियों का संगीतमय गान होगा तत्पश्चात भगवान् की दिव्य भस्म आरती एवं महाआरती होगी। शिवार्चन समिति के अशोक द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम सायं 5 बजे से सेठानी घाट पर मा नर्मदा के तट पर होगा तथा भगवान् के श्रृंगार में उपयोग किये हुए ये रुद्राक्ष पूजन उपरान्त भक्तों को प्रसादी में बाट दिए जाएंगे ।

