नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित की जा रही सीनियर मेंस दो दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गुरुवार के दिन नर्मदापुरम टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए अखिल यादव की शानदार 148 गेंदों पर नाबाद 146 रन की पारी की बदौलत 7 विकेट खोकर 334 रन पर घोषित की। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मनन मेहता ने 57 रन तथा अभिषेक सांगवान ने 31 रन का योगदान दिया। बैतूल टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए यशवीर सिंह 2 विकेट पुनीत 2 विकेट नवीन नागले तथा आयुष मानकर 1-1 विकेट का योगदान दिया। इसके पश्चात बेतूल टीम ने अपनी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों पर ऑल आउट हो गई। नर्मदा पुरम की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौतम रघुवंशी ने शानदार 6 विकेट लिए तथा अनुराग मालवीय एवं साजिद खान ने 1-1 विकेट का योगदान दिया। इसके पश्चात बेतूल टीम ने अपनी दूसरी नहीं में बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 33 रन बना लिए थे। नर्मदा पुरम की गेंदबाज गौतम रघुवंशी ने सेकंड इनिंग में 4 विकेट लिए। इस प्रकार नर्मदा पुरम ने बैतूल को पहली पारी 250रन की बढ़त के आधार पर फाइनल मैच हराकर प्रतियोगिता पर अपना कब्जा किया। मैच के दूसरे मैच में अंपायर की भूमिका प्रदीप पंडाग्रे एवं पार्थ तोमर ने निभाई स्कोरर की भूमिका मनोहर बिलथरिया ने निभाई। मैच के पश्चात का प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष कपिल फौजदार, मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार गौतम रघुवंशी को दिया गया। इस अवसर पर दिलीप नामदेव, संजय नाफड़े, राजेश चौरे, अजय मोरैया, कुलभूषण मिश्रा, चेतन राजपूत, सुमित परदेसी, अंकित दुबे, मनोहर बिलथरिया, कोच नंदकिशोर यादव, श्रीमती वर्षा पटेल, मनीष यादव, राजू दीवान, विष्णु प्रसाद बोरासी, शैलेंद्र सिंह पवार, आकाश चौरे एवं समस्त एनडीसीए स्टाफ मौजूद थे।

