नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा , विभाग के प्रदेश प्रभारी प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल एवं प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा एवं आईटी प्रदेश संयोजक अमन शुक्ला ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया। साथ ही नर्मदापुरम जिला सोशल मीडिया विभाग के परफॉर्मेंस संभाग में प्रथम एवं प्रदेश के 57 जिलों के टॉप 07 में स्थान प्राप्त करने पर संगठन के कार्य के प्रति उज्जवल भविष्य की बधाई दी। बैठक में नर्मदापुरम से विभाग प्रभारी सुनील राठौर , सोशल मीडिया जिला संयोजक गजेन्द्र सिंह चौहान , आईटी जिला संयोजक राहुल पटवा उपस्थित रहे। सोशल मीडिया जिला संयोजक गजेन्द्र सिंह चौहान ने हर्ष जताते हुए अपने जिले की सोशल मीडिया टीम के कार्य की प्रशंसा की।

