नर्मदापुरम/प्रदीप गुप्ता /भाजपा जिला कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण को लेकर जिला बैठक संपन्न हुई। बेठक के प्रारंभ में भाजपा के पितृपुरूष पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने विकास यात्रा में जनता की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी जनमानस को मिल रहा है एवं यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरा सहयोग देने पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन चलाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा समर्पण निधि दी जाती है। वह समर्पण निधि हम सभी को देना है। प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में होने वाले मन की बात कार्यक्रम के बूथ प्रभारी बनाना है। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह ने कहा कि 25 फरवरी से बूथ विस्तारक अभियान प्रारंभ हो रहा है। इसके लिये हमें जिला बेठक से लेकर शक्ति केन्द्र तक की बैठक करनी है। शक्ति केन्द्रों पर पंचपरमेश्वर का गठन करना है। जो कि हमारी सबसे महत्वपूर्ण इकाइ का बूथ सशक्तिकरण करेंगे जिससे आगामी विधानसभा में हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व का लक्ष्य 51 प्रतिशत मतदान प्राप्त करना है।जिला बैठक में सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश परफॉर्मेंस रिपोर्ट में अच्छा कार्य करने पर तालिया बजाकर जिला संयोजक गजेन्द्र सिंह चौहान एवं पूरी टीम को सम्मानित किया। जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारिक, राजाराम शिवहरे, हंस राय, संपत मूंदड़ा, मनोहर बडानी, श्रीमती प्रीति शुक्ला, प्रसन्ना हर्णे, मुकेश चंद्र मैना मंचासीन थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे ने किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, प्रदेश सह संयोजक, पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मंडल प्रभारी, सहप्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ जिला संयोजक एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722