नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / आज आचार्य पुष्कर परसाई के आचार्यत्व में कमिश्नर कालोनी स्थित शिव मंदिर का शिखर स्थापना सम्पन्न हुई । कल महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दोपहर 1 बजे से आचार्य पुष्कर परसाई के सान्निध्य में वैदिक विद्वान द्वारा रुद्राभिषेक सम्पन्न होगा। भगवान शिव की सुंदर स्तुतियों का सस्वर गान किया जाएगा । आयोजक संतोष नगाइच ने सभी शिव भक्तों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।

