वही पेंशनर संघ ने भी अपना समर्थन दिया गया। धरना स्थल पर ही एसडीएम को महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल मध्य प्रदेश एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। विगत दिवस भी ज्ञापन के माध्यम से मामला सीबीआई को सौंपा जाने की मांग पत्रकारों के द्वारा की गई थी। परन्तु उस मामले में अभी तक कुछ नही हुआ। वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह ठाकुर ने बताया की हमारे साथी स्वर्गीय उमाशंकर चान्द्रायण की हत्या को लगभग 2 वर्ष बीत चुके है। शिवपुर थाने में हत्या का मामला भी दर्ज किया गया है, परन्तु पुलिस अब तक हत्यारों का पता नहीं लगा पाई है। जो की बेहद शर्मनाक है जब चौथा स्तंभ कहे जाने वाले मीडियाकर्मी के हत्या में ही न्याय नहीं मिल पा रहा है तो आमजन पुलिस से क्या उम्मीद करेंगे।वही नर्मदा पुरम जिले से आए वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी ने भी बताया कि एक पत्रकार की हत्या की गुत्थी पुलिस नहीं सुलझा पा रही है जिसके कारण आज पत्रकारों को ही पत्रकार के लिए न्याय दिलाने के लिए धरना आंदोलन करना पड़ रहा है। इस मामले में जिले के पत्रकारों को भी धरना आंदोलन करना पड़ेगा तो हम पीछे नहीं हटेंगे इस आंदोलन को हम चरणबद्ध तरीके से करेंगे आगामी आंदोलन हमारा नर्मदा पुरम में रहेगा। उसके बाद भोपाल में भी गृह मंत्री से भी एक पत्रकारों का दल मिलकर इस मामले में खुलासा करने के लिए मांग की जाएगी।

