नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / बहनों की सहायता के लिए राज्य सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू करने जा रही है योजना का क्रियान्वयन के तहत योजना प्रपत्र भरने की प्रकिया 05 मार्च से लागू की जा रही है। लाड़ली बहना योजना के लिए प्रपत्र भरवाने का कार्य सामान्य कार्य दिवस या शिविर लगा कर भी यह कार्य किया जाएगा। समाज के निर्धन वर्ग, जिसमें छोटे किसान, श्रमिक आदि भी शामिल हैं, के लिए यह योजना जिन्दगी को आसान बनायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में बहनों को प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि प्राप्त होगी। आगामी 5 मार्च से शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता बहनों से योजना के प्रपत्र भरवाने का कार्य प्रारंभ करेंगे। बहनों को इस योजना के लिए विधिवत चयन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद जून माह से राशि मिलना प्रारंभ हो जाएगी। यह योजना सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है, बहनों को भाई का स्नेह और एक उपहार है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुख्यमंत्री किसान निधि, पीएम किसान निधि की राशि के साथ ही बुजुर्ग महिलाओं को प्रतिमाह राशि प्राप्त होती है। इससे परिवार को आर्थिक सहारा मिलेगा। बुजुर्ग महिलाएँ भी अब 600 रूपए मासिक के स्थान पर एक हजार रूपए प्रतिमाह की हकदार होंगी।

