नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम जिले में 5 से 25 फरवरी तक विधान सभावार विकासयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया जा रहा है, वहीं विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया जा रहा है। 17 फरवरी को नर्मदापुरम जनपद में विकास यात्रा के दौरान विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा द्वारा 1 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। साथ ही हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष नर्मदापुरम भूपेन्द्र चौकसे व अन्य जनप्रतिनिधी, कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र नर्मदापुरम की जनपद पंचायत नर्मदापुरम अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र नर्मदापुरम के अंतर्गत ग्राम पंचायत ब्यावरा में 3 लाख की लागत से आरसीसी नाली निर्माण, 50 हजार की लागत से सार्वजनिक चबूतरा निर्माण, निटाया में 1 लाख 37 हजार की लागत से बाबूजी के घर से मेन रोड की ओर आरसीसी नाली निर्माण, 2 लाख की लागत से माता मंदिर से रघुनंदन के घर की ओर सीसी रोड निर्माण, पवारखेड़ा फॉर्म में 1 लाख 50 हजार की लागत से पुलिया, निर्माण कुलामड़ी में 1 लाख 98 हजार की लागत से आरसीसी कॉर्टेन वॉल माता मंदिर के पास, 1 लाख 63 हजार की लागत से शंकर मंदिर से नहर की और नाली निर्माण, 38 लाख की लागत से नवीन नल जल योजना पथोड़ी आदि कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार 20 लाख की लागत से सामुदायिक भवन, 6 लाख 80 हजार की लागत से चेक डैम, 2 लाख 50 हजार की लागत से सुलभ कंपलेक्स का निर्माण, ग्राम पंचायत ब्यावरा में 3 लाख 70 हजार की लागत से सीसी रोड का निर्माण, ग्राम पंचायत पवारखेड़ा फॉर्म में 1 लाख की लागत से माता मंदिर से भगवती चौरे के मकान की ओर डब्ल्यूबीएम रोड, कुलामड़ी में 1 लाख की लागत से पथोड़ी में हैंडपंप से अनोखी लाल के घर की ओर सीसी रोड, ग्राम पंचायत कुलामड़ी में 34 लाख 10 हजार की लागत से रिट्रोफिटिंग नल जल योजना आदि कार्यों का लोकार्पण किया गया।

